Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सोमवार की रात आकाश में देखा गया अद्भुत नजारा

क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)




सोमवार के रात लगभग 9बजे आसमान में एक अद्भुत नजारा देखा गया, जो मंगलवार को पूरे दिन क्षेत्र सहित अनेको जगह चर्चा का विषय बना रहा।

नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी मीरा देवी, प्रेमशीला, मालती, रेखा, बृजेश, अशोक, सुगंध, शैलेस और नीरज कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने बताया कि रात के करीब 9बजे के आसपास वह खाना खाकर अपने दरवाजे पर कुछ लोग बैठे थे, और कुछ लोग टहल रहे थे तभी आसमान में चमचमाती हुई लाइटों वाली एक उड़ती हुई श्रंखला देखी गयी, जो दिखने में रात के समय रेल पटरी पर लाइट जलाकर दौड़ने वाला ट्रैन के जैसा दिखाई दे रहा था। वही आसपास सहित क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि यह अद्भुत असमानिय मंजर लगभग 5 मिनट तक चलता रहा, इसके बाद लाइटें आगे बढ़ती गई और कुछ समय बाद आंखों से ओझल हो गई। इस रोशनी को देखकर कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि, या तो ये आकाश से तारों का टूटा हुवा समूह है, या फिर यह कोई उल्कापिंड या यह एक साथ कई आ





वाज रहित ड्रोन विमानों का काफिला भी हो सकता है।

इस नजारे को देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं और क्षेत्र में इसका पूरे दिन तरह-तरह की चर्चाएं होती रही रही।


Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत