Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
मां नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय की माता की सातवीं पुण्यतिथि कार्यक्रम मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता धर्मेंद्र राव व संचालन फतेह बहादुर दुबे ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भुलई भाई ने कहा कि माता पिता का सेवा पुत्र के लिए सबसे बड़ा धर्म है, जो हमारे संस्कृति की विशेष पहचान है। सभी पुत्रों को अपने अपने पूर्वजों का आदर सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम को डॉ० नीलेश मिश्रा और डॉ० संजय मिश्रा आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
आयोजक मनोज पांडेय ने आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुवे सामाजिक महिला कार्यकर्ता फूला देवी को वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया। प्रसिद्ध भजन गायक सुभाष सुहाना की टीम ने भजन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर देवेंन्द्र प्रताप सिंह, राम गोपाल गुप्ता, मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, हरिशंकर राय, संजीव दिक्षित, आनंद मिश्रा, आनंद कुशवाहा, संजय शुक्ला, दुर्गेश वर्मा, दीपक पाण्डेय, संजय मिश्रा, सुप्रियमय मालवीय, हरिगोविन्द रौनियार, रामदेव कुशवाहा, बृजेश मिश्रा, अटल दूबे, मिठाई बाबा, महेंद्र पाण्डेय, संग्राम सिंह यादव, ब्यास वर्मा, विश्मभर राव जी, संजय राव, मनोज सिंह, धन्नजय तिवारी, महेश रौनियार, विनोद भारती, परमेश्वर मिश्र और पिन्टू सिंह आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 Comments