कुशीनगर (उ०प्र०)
किसान इण्टर कालेज पिपरा में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों, उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओं के द्वारा गुरुवार को हर घर तिरंगा जन जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री बीज एवम् विकास निगम राजेश्वर सिंह के द्वारा किया गया।
उक्त तिरंगा रैली कार्यक्रम विद्यालय परिसर से पिपरा और निरंकारी तिराहा से होते हुए थाना नेबुआ नौरंगिया परिसर से पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय के बच्चों के द्वारा देश भक्ति से सम्बंधित अनेको प्रकार के नारे लगाए गए। स्काउट बच्चों के बैंड पार्टी व कलर पार्टी को देखकर उपस्थित जनसमूह प्रफुल्लित हो गया। नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी के द्वारा अपने सभी आरक्षी और उपनिरीक्षक साथियों के साथ तिरंगा रैली का अगुवानी किया गया। प्रधानाचार्य अश्विनी पांडेय के द्वारा आगन्तुक सभी अतिथियों को तिरंगा पट्टी और उत्तरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। गायत्री शक्ति पीठ खजुरिया के संयोजक गोरख मिश्र के द्वारा बच्चों के साथ तिरंगा रैली में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजन में स्काउट अध्यापक धनंजय कुमार पांडेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर शिक्षक सुनील, सतीश, चंद्रभूषण, डा० विष्णु प्रताप, नितिन और दीपक आदि उपस्थित रहे।

0 Comments