Header Ads Widget

Responsive Advertisement

व्यापार मंडल ने स्वर्ण व्यवसायी पर गोली चलाने वाले अभियुक्त के गिरफ्तारी का मांग किया

- 48 घण्टे के भीतर अभियुक्त के गिरफ्तारी की मांग,

- गिरफ्तारी नही होने पर विरोध में सभी दुकाने बन्द करने का आवाहन,

कुशीनगर (उ०प्र०)





खड्डा नगर के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों सहित व्यवसायियों ने नगर के स्वर्ण व्यवसाई पर गोली चलाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी में विलम्ब होने से आक्रोशित होकर विधायक सहित उपजिलाधिकारी को प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए बुधवार को ज्ञापन सौंपकर दो दिनों के भीतर पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की। अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर नगर के सभी दुकानों को बन्द करके विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल संगठन के पदाधिकारियों ने नगर के स्वर्ण व्यवसाई कन्हैयालाल वर्मा को पैसे के लेनदेन में पिछले 14 जुलाई की शाम को एक व्यक्ति ने गोली मारी थी। घायल व्यवसाई की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना के बीते 6 दिन बाद भी अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों सहित व्यवसायियों ने विधायक विवेकानंद पाण्डेय व उपजिलाधिकारी भावना सिंह के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी की मांग का पत्रक सौंप है। व्यापारियों ने ये भी कहा है कि यदि दो दिनों के अंदर गिरफ्तारी नही हुई तो नगर की सभी दुकानें बंद करके विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से भी वार्ता किया।

इस दौरान व्यापार मण्डल के मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, रामअवध मद्धेशिया, दुर्गेश्वर वर्मा, राजेश गुप्ता, अमरचंद मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, रविप्रकाश रौनियार, मनीष गुप्ता, अरविंद वर्मा, अभिमन्यु मद्धेशिया, रिंकू मद्धेशिया, लालसाहब जायसवाल, ईश्वर वर्मा, मनीष गुप्ता, नत्थू विश्वकर्मा, सूरज वर्मा आदि सहित अनेको व्यापारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर