पीड़िता के परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक महिला ने नाबालिग लड़की से समुदाय विशेष के युवक द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में प्रार्थना पत्र देने के एक सप्ताह बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज करने का आरोप लगा पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक दलित महिला ने एसपी को दिये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 26 जून को उसकी नाबालिग लड़की धान की रोपाई कर दोपहर में घर लौट रही थीं की रास्ते में उसी गांव का समुदाय विशेष का एक युवक बदनियती से जबरन उसकी बाह पकड़ कर गन्ने के खेत में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर युवक भाग गया। महिला ने आरोप लगाया है कि जब युवक के घर पहुंच उलाहना दिया गया तो उसने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर दरवाजे से भगा दिया। मुकामी थाने पर घटना की प्रार्थना पत्र देने के एक सप्ताह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। महिला ने पुलिस पर सुलह के लिए दबाव देने का भी आरोप लगाया है। थाने से नाउम्मीद हो पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
इस सम्बन्ध में नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला एसटी-एटी का है। लड़की के पिता को आज सीओ साहब के यहां पेश होना है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments