अमरावती:- आंध्र प्रदेश के गंटूर में 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से 8 महीनों में लगभग 80 लोगों ने दुष्कर्म (Rape) किया। पीड़िता को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया था। उसे तेंलगाना और आंध्र प्रदेश के वेश्यालयों में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में पुलिस ने 19 अप्रैल को 13 वषीर्य नाबालिग लड़की को बचाया था। इसके बाद हुई जांच के पता चला कि उसके साथ 80 से ज्यादा लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार को पुलिस ने बीटेक के एक छात्र सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हुई धरपकड़ में अब तक 80 लोग पकड़के जा चुके हैं।
पिछले आठ महीने से 13 साल की बच्ची को देह व्यापार के धंधे में इस्तेमाल करने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालय में भेज दिया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने नाबालिग को जबरन देह व्यापार में धकेलने वाली महिला सावनरा कुमारी की पहचान की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुप्रजा ने कहा कि पुलिस ने 80 आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। इनमें से 35 दलाल हैं और बाकी ग्राहक हैं।
अगस्त 2021 में लड़की के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला सवर्ण कुमारी की पहचान की। इस मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी में हुई थी। मंगलवार 19 अप्रैल को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने बीटेक के एक छात्र सहित 10 और लोगो की गिरफ्तारियां हुई। मुख्य आरोपी और पीड़िता से पूछताछ करने पर पुलिस को पीड़िता की स्थिति की दर्दनाक और चौंकाने वाली वास्तविकता का पता चला।
0 Comments