वैशाली (बिहार) में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां सगे चचेरे भाई-बहन ने मंदिर में एक-दूसरे से शादी करके पति पत्नी बन गए है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला भगवानपुर प्रखंड के एक गांव का है। वीडियो में एक लड़का और लड़की मंदिर में शादी करते हुवे नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़की 4 माह की गर्भवती भी है। और ये भी जानकारी मिल रही है कि भाई और बहन के बीच 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जैसे ही इस शादी की चर्चा गांव में फैली, तो लड़का और लड़की के घर पर भीड़ इकट्ठा हो गई। शादी के बाद दोनों घरवालों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। अब देखना है कि लड़की के घर वाले इस शादी को मंजूर करते हैं या नहीं। दोनों के घर भी आसपास हैं और रिश्ते में चचेरे भाई-बहन है। ऐसे में किसी को इनके रिश्ते पर जरा सा शक भी नहीं हुआ। शादी के बाद लड़का बाइक पर लड़की को बिठाकर अपने घर पहुंचा। यहां दोनों के माता-पिता लड़का-लड़की को साथ रखने के लिए राजी हो गए हैं।
लड़की की मांग में सिंदूर भरा, फिर पहनाया मंगलसूत्र :-
वायरल वीडियो में एक लड़का सिंदूर रखने वाला डब्बा से चुटकी में सिंदूर लेता है और लड़की की मांग भर देता है। इसके बाद जेब से मंगलसूत्र निकालता है और लड़की के गले में पहना देता है। ये सारी रस्में करते हुए लड़के ने वीडियो बनाया और खुद ही वायरल भी कर दिया। गांव वालों को पता चला तो घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि शादी करने के बाद लड़का बाइक से अपनी चचेरी बहन को अपनी नई दुल्हन बनाकर घर लेकर पहुंच गया। ग्रामीण भाई और बहन को पति पत्नी के रूप में देखकर अचंभित हो रहे है। सोशल मीडिया पर इस शादी के वीडियो वायरल होते ही भाई-बहन के शादी की चर्चा सारेआम हो रही है।
0 Comments