गिरफ्तार युवकों को पुलिस ने भेजा जेल, बाइक पर बैठाकर बिहार की तरफ लेकर भाग रहे थे आरोपी,
कुशीनगर (उ०प्र०)
तरयासुजान थानाक्षेत्र के तमकुहीराज कस्बा में कोचिंग करने आई छात्रा का दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक अपहरण करके भागने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने उनका पीछा कर फोरलेन पर गाजीपुर बैरियर के पास पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
उक्त क्षेत्र की एक छात्रा तमकुहीराज कस्बे में कोंचिंग पढ़ने आई थी। आरोप है कि कोचिंग सेंटर से निकलते ही दो युुवक छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर फोरलेन के रास्ते बिहार की तरफ भागने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग बाइक सवार युवकों का पीछा करने लगे।
लोगों ने गाजीपुर पुराने सेल्स टैक्स बैरियर के पास आरोपी दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर कस्बा में सनसनी फैल गई। एक राजनैतिक दल के लोग तमकुहीराज पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। उन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर वापस किया।
चौकी प्रभारी तमकुहीराज राजकुमार बरवार ने बताया कि इस मामले में छात्रा के परिजनों की तहरीर पर दोनो युवकों के खिलाफ छात्रा का अपहरण करने, छेड़छाड़ करने एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
0 Comments