तेजस्वी यादव ने एनसीआर के सैनिक फार्म में एक करीबी पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान अपनी पुरानी दोस्त रशेल के साथ शादी कर ली है। शादी के बाद रशेल गोडिन्हो अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी।
लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे दिल्ली में अपनी पुरानी दोस्त रशेल गोडिन्हो से संग सात फेरे लिए है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली के एक फार्म हाउस में अपने माता-पिता राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव, अपने आठ भाई-बहनों, परिवार के अन्य सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों तथा समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की उपस्थिति में रशेल के साथ वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न किया।
तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने अपने भाई की शादी की खबर पूर्व में ही दे दी थी। इसके तुरंत बाद राजद खेमे ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था।
तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य के अनुसार ये शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है। लालू के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव भाई तेजस्वी और बहू रशेल संग फोटो खिंचाते नजर आए। समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी इस शादी समारोह में मौजूद रहे।
अब राजेश्वरी नाम से जानी जाएंगी रशेल,
रशेल गोडिन्हो अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी। रशेल एक ईसाई हैं, और एक गैर-राजनीतिक परिवार में रहकर पली बढ़ी हैं। तेजस्वी और रशेल ने नई दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक साथ पढ़ाई की। हरियाणा के रेवाड़ी से ताल्लुक रखने वाली रशेल नई दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती हैं। रशेल इससे पहले बार्कलेज के साथ काम कर चुकी हैं। तेजस्वी संग रिलेशनशिप में आने के बाद उन्होंने अपने काम से ब्रेक लिया और कुछ प्रोजेक्ट्स पर तेजस्वी के साथ काम किया।
मीसा भारती के फार्म हाउस पर हुई शादी,
शादी समारोह सैनिक फार्म में सम्पन्न हुआ, जिसके मालिक तेजस्वी की बहन मीसा भारती हैं। जो राज्यसभा की सांसद हैं। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी वर्तमान में बेटी मीसा भारती के साथ रहते हैं। आयोजन स्थल की सजावट के लिए चुना गया थीम रंग गुलाबी और नीला था। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार को सफेद और गुलाबी फूलों से सजाया गया था। मेहमानों के लिए भव्य रौनक थी। आयोजन स्थल, सैनिक फार्म, में भारी सुरक्षा थी। विवाह स्थल में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक अतिथि को अच्छी तरह से जांचा गया था। कार्यक्रम स्थल से लेकर उसके इर्द गिर्द सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किया गया था।
0 Comments