रीवा शहर के कलेक्टर डॉ० इलैयाराजा टी के आदेश एवम सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सांगर के निर्देश पर आबकारी टीम द्वारा रीवा शहर में जिले के बाहर से आने वाली मदिरा की रोकथाम एवम जिले के राजस्व की सुरक्षा के लिए चोरहटा बाईपास पर वाहनों की चेकिंग की गई। घोघर में छोटी पुल के पास निर्माणाधीन इकोपार्क के पास हाका अभियान चलाया गया। इकोपार्क के सामने लगी दुकानों के सामने अंडे ठेलों के संचालकों को दुकान पर अवैध रूप से मदिरा पान न कराने की हिदायत दी गई और आदेशो का पालन नही करने पर कड़ी कार्यवाही के लिए सचेत किया गया।
कार्यवाही में उपनिरीक्षक अभिमन्यु पाठक, शबनम बेगम, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष शुक्ला एवम अमित सिंह और अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे .!
0 Comments