मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा खुर्द गांव में पुआल में लगी आग में तीन मासूम बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों बच्चे पुआल में छुपा- छुपी खेल रहे थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दिल दहला देने वाली इस घटना में रानी 3वर्ष, अर्पित 5वर्ष और सुनैना 7वर्ष की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। मृत तीनों भाई- बहन जितेंद्र धइकार के बच्चे थे। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य खेत के तरफ गये हुए थे, जबकि ये बच्चे पुआल में खेल रहे थे। फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। और परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमनीन है।
0 Comments