जिला मुख्यालय से दोपहर में अपने घर अकेली जा रही स्कूटी सवार एक महिला के साथ चार मनचलों ने छेड़छाड़ करते हुवे उसके स्कूटी को टक्कर मार दिया। जिससे वो गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को पुलिस ने महिला अस्पताल भेजवाया और आरोपियों की तलाश करने में जुट गई।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक महिला स्कूटी से जिला मुख्यालय किसी काम से गई थी। वहां से वापस आते समय पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के गांव के पास एक सवार चार युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए ओवरटेक करने लगे। महिला ने जब उसका विरोध किया तो मनचलों ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे गिरकर महिला घायल हो गई है। मौके पर पहुची पुलिस ने उसे इलाज हेतु भेजवा दिया।
0 Comments