Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आशा कार्यकत्री संघ की किरन तिवारी जिलाध्यक्ष और सरोज देवी बनी उपाध्यक्ष

कुशीनगर (उ०प्र०) 



जिला मुख्यालय पर आशा संगठन की जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से किरण तिवारी को जिलाध्यक्ष एवं सरोज देवी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इस बैठक में आशा संगिनी की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक जुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। उसके बाद सर्वसम्मति से आशा संगिनी संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। दुदही ब्लाक की आशा संगिनी किरण तिवारी को जिलाध्यक्ष और मोतीचक ब्लाक की सरोज देवी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। सरिता मिश्रा को जिला महामंत्री, उषा सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, हृदय देवी को मीडिया प्रभारी, सरोज गिरी को जिला संरक्षक एवं रीना देवी को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इस दौरान संगठन की सभी सदस्य मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर