उज्जवला योजना 2.0 के तहत सैकड़ों महिलाओं को विकासखंड सुकरौली क्षेत्र अंतर्गत रामप्रसाद इंडेन गैस सर्विस रामपुर सोहरौना में सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे की उपस्थिति में पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। उज्जवला योजना 2.0 के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं में सिब्बी देवी,सुमन देवी, रिंकू, उषा देवी, प्रेमजोता, शैजा देवी, दुर्गावती, राजमती,रंजना,रेनू देवी, शांति देवी,शशि प्रभा,नूर जहान, श्वेता पाण्डेय, ममता देवी आदि महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाएं केंद्र सरकार की जमकर जहां सराहना कर रही थीं वहीं अब चूल्हे पर खाना बनाने से उन्हें मुक्ति भी मिल गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे द्वारा 30 महिलाओं को गैस चूल्हा वितरण किया गया। सांसद श्री दुबे ने इस योजना के बारे में सभी महिलाओं को विस्तार से बताया और कहा महिलाओं के बारे में कोई सोचता है तो वह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। आने वाले समय में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक पवन केडिया ने कहा महिलाओं को इस योजना से काफी राहत व लाभ मिलेगी और अनेक बीमारियों से राहत मिलेगा क्योंकि अभी हमारे देश की ज्यादातर महिलाएं चूल्हे पर लकड़ी से भोजन बनाती थीं। इससे धुएं से प्रदूषण निकलता था जो हमारे पर्यावरण को हानि पहुंचाता है। महिलाओं के लिए भी काफी कष्टकारी होता है। नपा अध्यक्ष हाटा मोहन वर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज के आधुनिकता युग में महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं है भारतीय जनता पार्टी की सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है विभिन्न योजनाओं में भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया गया है रामप्रसाद इंडेन गैस सर्विस के प्रोपराइटर प्रतिनिधि अरुण कुमार पासवान ने मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता भेंट किया और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया साथ ही मौजूद पत्रकार बंधुओं को भी मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सांसद ने पौधरोपण का कार्य किया इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञान विक्रम सिंह, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री श्री भागवत चौहान, श्री भागवत पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार पत्रकार सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय पूर्व प्रधान आशुतोष पाण्डेय,पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता,तहसील उपाध्यक्ष हियुवा. सुरेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष हियुवा. वकील सिंह ,सनोज विश्वकर्मा, गुड्डू प्रजापति ,विद्यापति यादव,अजय आर्या, पूर्व प्रधान रामसमुझ पासवान, महेंद्र पासवान, रजनीश बरनवाल, सत्यवान सिंह आदि मौजूद रहे।
0 Comments