Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हरे और प्रतिबंधित पेड़ों की कटान जोरों पर, नहीं हो रही है कार्यवाही

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से की जा रही है। दिन के समय खुलेआम पेड़ों को काटा जा रहा और रात के समय इन लकड़ियों को निश्चित स्थान पर पहुंचा दिया जा रहा हैं। अवैध कारोबारी किसानों के खेतों या बगीचों से पेड़ों की कटान करवाकर और उसे आरा मशीनों पर चिरान करवाकर ऊंचे दामों में बेच भी रहे हैं। वही ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को जानकारी होने के बाद भी इन पर कोई सख्त कार्यवाही नही किया जाता है। जिससे इनका मनोबल और बढ़ा हुवा है। 

बताते चले कि स्थानीय क्षेत्र के लक्ष्मीपुर, नेबुआ, खैरी, परसौनी, सुरतछपरा, नौरंगिया और कोटवा आदि गांवों में पेड़ों की अंधाधुंध अवैध कटान करवाया जा रहा है। आरोप है कि जानकारी होते हुए भी वन विभाग अंजान बना बैठा है। अवैध कारोबारी दिनदहाड़े पेड़ों को काटकर कही छुपा देते हैं। इसके बाद रात समय इसका परिवहन किया जाता है। सोमवार को क्षेत्र के लक्ष्मीपुर और परसौनी गांव में  कटान करवाया जा रहा था। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि पौधे सालों बाद विकसित होकर पेड़ का रूप लेते हैं। जिससे पर्यावरण के साथ लोगों को ही कई फायदे मिलते हैं। लेकिन थोड़े रुपयों के लालच में उसे काटा जा रहा है। जिस पर रोक नहीं लग रही। एक ओर शासन-प्रशासन पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का नारा बुलंद कर रहा है। दूसरी ओर इसकी रक्षा की लिए तैनात वनकर्मियों के सह पर पेड़ों को काटा जा रहा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरे-भरे और प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर आरा मशीनों और वन माफियाओ से ऊंचे दामो में बेचा जा रहा है।

इस सम्बंध में खड्डा रेंजर श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि हरे पेड़ो की कटान बन्द है। कटान का पता लगवाकर कार्यवाही किया जाएगा।







Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर