Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिहार व नेपाल के पहलवानों ने दिखाया दांव

सिद्ध पीठ बगही धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दंगल का हुआ आयोजन,

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



पकड़ियार बाजार क्षेत्र के सिद्ध पीठ बगही धाम में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को कुश्ती हुआ। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा बिहार, नेपाल, दिल्ली के पहलवानों ने जोर आजमाइश किया।

सांसद विजय कुमार दुबे और खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुई कुश्ती में खैरवा के मोहम्मद ने संतकबीरनगर के आकाश को, नरकहवा के उपेंद्र ने पिपराइच के जावेद को, गाजीपुर के इमाम ने लक्ष्मीपुर के धर्मा को, देवतहा के अतुल ने महराजगंज के बृजेश को, देवतहा के महाप्रताप ने कमासी के सचिन को, मजुरी के रविन्द्र ने खजनी के रामरतन को पटखनी दी। इसके अलावा संदीप मेहदावल व विक्की, मिथुन व बेद, लवकुश व बृजेश, छोटू व सैफुद्दीन, गुड्डू मंजूरी व विवेक, बृजेश व नवीन आदि के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती में निर्णायक की भूमिका शंकर सिंह व संखी यादव निभाई। कुश्ती का संचालन धनंजय पहलवान व रवि तिवारी ने किया।

इस दौरान नेबुआ नौरंगिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष तिवारी, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, शांतीश शाही, प्रधान सुरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।





Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत