- जनपद के 16 थानों को मिली पहली रैंक,
- कप्तान धवल जायसवाल की पुलिस का शानदार प्रदर्शन,
- कप्तान ने थाना प्रभारियों और आईजीआरएस पोर्टल पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को दी बधाई,
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में कुशीनगर जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान पर अपनी स्थिति इस माह भी कायम रखी है। जिले के 21 थानो में से नेबुआ नौरंगिया और जटहा बाजार सहित 16 थानो ने पहली रैंक हासिल करके सूबे में अव्वल रहे हैं। जबकि थाना रवींद्र नगर, खड्डा, हनुमानगंज तीनों की रैंक 1244 पर रही एवं थाना सेवरही 1360 और अहरौली बाजार 1426 पर रहा। अव्वल रहे थानों के प्रभारियों और पोर्टल पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधिकारियों की ओर से बधाई दिया गया, वहीं रैंक में पिछड़ रहे थानों को सुधार करने की हिदायत दी गई है। सितम्बर महीने की आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में जिले के 16 थानों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। जिससे इन्हें प्रदेश स्तर पर पहली रैंक हासिल हुई है। बता दें कि प्रदेश की मुख्यमंत्री की ओर से आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए जन शिकायत (आईजीआरएस) पोर्टल बनाया गया है। इसमें पीजी पोर्टल, सीएम पोर्टल, डीएम पोर्टल, एसएसपी पोर्टल, संपूर्ण समाधान ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों को एक प्लेटफार्म पर लाया गया है। इसी पोर्टल पर जिला पुलिस ने शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण किया है। जिसके चलते जनपद के 16 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।

0 Comments