Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
मान्यताओ के अनुसार छोटी छोटी कन्याएं माता का ही रूप मानी जाती है, इसलिए नवरात्रि के नौ दिनों या विशेषकर अष्टमी व नवमी के दिन इन कन्याओ को भोजन करवाया जाता है। पकवान माता की पसंद का ही बनाया जाता है। अंकिता सिंह पुत्री परमहंस सिंह कई बर्षों से नवरात्रि पर्व पर उपवास रहती है व पूजा अर्चना करती है। कहा जाता है कि माता का हर स्वरूप का अलग अलग महत्व होता है। पूजा से माँ जल्दी प्रशन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है। नौ दिनो तक ब्रत रहने वाले नवे दिन पूरे बिधि विधान से पूर्वक पूजन अर्चना के साथ हवन पूजन करते हुए गाव की छोटी कन्याओं को भोजन कराते हुवे उनको बस्त्र आदि उपहार सम्मानित देकर सम्मानित किया जाता है।
0 Comments