- जिले के सपा नेताओं ने किया उपेक्षित,
- परिजनों, मित्रो और पत्रकार सूरजभान कुमार भारती ने बढ़ाया हौसला,
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
स्व० मुलायम सिंह यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर सैफई स्थित उनके समाधि स्थल के समीप वृक्षारोपण करने के लिए अपने मित्र के साथ साइकिल यात्रा पर निकले वन मित्र को वापस अपने गांव पहुंचने पर उनके परिजनों, शुभचिंतको और मित्रो ने जोरदार स्वागत किया। अपनो के बीच खुद को पाकर वन मित्र भी काफी खुश दिखे। अपने 16 दिनों के यात्रा के विषय में बताते हुवे उनके चेहरे पर गम और खुशी दोनों के भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, पर अपने निरन्तर प्रयास और दृढ़ निश्चय के चलते मिले मुकाम से वो इस यात्रा को सुखद बता रहे है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने बताया कि अनेको कठिनाइयों का सामना करने के बाद ही सैफई पहुंचा था। जहां पर रात हुई वही पर ठिकाना होता था। ढावे, दुकाने, फुटपाथ और पेड़ो के नीचे सोकर और दुकानों तथा किसी होटल में खाना खाकर अपना पेट भरते थे।
इस दैरान रास्ते मे कुछ जागरूक लोगो ने रहने और खाने पीने का भी इंतजाम किया था, पर जिले के सपा नेताओं के द्वारा किये गए उपेक्षा ने उनके मनोबल को तोड़ दिया, जिससे वे काफी दु:खी दिखे। परिजनों, मित्रो और पत्रकार सूरजभान कुमार भारती के हौसलो से उनके मनोबल को और बल मिला और उनकी यात्रा पूर्ण हुई।
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के मठियाधीर गांव निवासी जितेंद्र यादव व धर्मु गोंड अपने जिले कुशीनगर से सैफई के लिए साईकिल यात्रा पर निकले। क्षेत्र में लोग इन्हें वृक्ष-मित्र के नाम से भी जानते है। स्व० मुलायम सिंह यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देने 21सितम्बर को दोपहर के दो बजे बभनौली चौराहे (कुशीनगर) से अपने पुरानी साईकिल पर बरगद, पाकड़ और पीपल के एक एक पौधा बांध के निकने दो मजदूरों की सैफई के लिए निकल गए थे। इस दौरान कुछ जागरूक लोगो के द्वारा आर्थिक सहयोग और रास्ते मे खाने पीने के लिए कुछ सामग्रियों को देकर रवाना किया था। उन्होंने अपने इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पेड़ लगाने और उसके संरक्षित करने का संदेश देना बताया।





0 Comments