Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने मारपीट और पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Admin कुशीनगर (उ०प्र०)

पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त को नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह दस बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त करीब एक माह से फरार चल रहा था। जनपद में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में रविवार की सुबह दस बजे के करीब मु०अ०सं० 340/23 धारा 323/504/506/452/324/354(ख) भादवि० 7/8 पाक्सो एक्ट.से सम्बंधित एक वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र बलवन्त निवासी देवतहां बाली को प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उ०नि० रामेश्वर यादव और का० दिनेश कुमार बिन्द आदि के द्वारा मुखबिर की सूचना पर उसके गांव जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियोग पंजीकृत होने के बाद अभियुक्त करीब एक माह से फरार चल रहा था।













 


Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर