Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता का पूरा कुनवा प्रशासन के रवैयों से क्षुब्ध होकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार सुबह दस बजे के करीब अपने घर पर ही आमरण अनशन पर बैठ गये है, जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।
हालाकि स्थानीय थानाध्यक्ष मौके पर पहुचकर अनशनकारी परिवार को समझने का भरसक प्रयास किये लेकिन अनशन तुड़वाने में सफल नही हो सके। उक्त गांव निवासिनी एक नाबालिक के साथ बीते तीन अगस्त को दुष्कर्म हुआ था। उक्त प्रकरण में स्थानीय थाने की पुलिस मुकदमा पंजीकृत करके अग्रिम कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
पीड़िता की माँ का आरोप है कि उक्त मुकदमे के विवेचक इस मामले के कुछ आरोपियों से मिलकर उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे है। जिसको लेकर पीड़िता की माँ ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से लगायत पुलिस महानिदेशक को प्रार्थना पत्र सौपकर विवेचक बदलने तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई लेकिन उक्त जिम्मेदारो से कोई साकारात्मक परिणाम न मिलता देख वह अपने पूरे कुंनवे के साथ 17 सितंबर की सुबह दस बजे के करीब अपने घर पर ही आमरण अनशन पर बैठ गई। पीड़िता का कहना है कि जब तक न्याय नही मिल जाता। तब तक अनशन अनवरत चलेगा।
खबर लिखे जाने तक अपने मांगो को लेकर अनशनकारी वही पर बैठे हुवे थे।





0 Comments