Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मिलावटी मिठाई से पटा बाजार, जिम्मेदार बेफिक्र

शासनादेश के सारे नियमो को ताख पर रखकर सेहत से किया जा रहा है खिलवाड़,

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



मिठाईयो की दुकानों पर वैधता तिथि लिखने व निरीक्षण करने के लिए भले ही शासन ने निर्देश जारी कर रखा है। लेकिन जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। शहर से लेकर देहात तक प्रमुख त्योहारो के नजदीक आते ही मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों की मांग काफी बढ़ जाती है। इस समय खड्डा, पनियहवा और नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में मिलावटी व एक्सपायरी मिठाईयों का धंधा खूब फल-फूल रहा है। उपरोकर क्षेत्र के छोटे बड़े चौक और चौराहों सहित ग्रामीण स्तर के दुकानों पर भी मिलावटी मिठाई की खरीद और बिक्री जोरों पर है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिम्मेदारों की ओर से इसे रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह मिठाई लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहीं है। कहने के लिए खाद्य विभाग तो है, लेकिन खाद्य पदार्थों की दुकानों की लगातार जांच व छापेमारी नहीं होती है। यही वजह है कि मिठाई के दुकानदारो के हौसले और बुलंद हो गये हैं, और हर साल सभी प्रमुख तीज और त्योहारों पर मिलावटी मिठाईयो का गोरखधंधा बेधड़क करते हैं।

शासन के द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दुकानों की सैंपलिग लेकर प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पर वर्तमान समय मे केवल नाम मात्र के ही जांच होने के कारण मिलावट करने वाले और बेखौफ हो गए है।

इस प्रकरण में सहायक खाद्य आयुक्त प्रदीप कुमार राय ने कहा कि अभियान चलाकर मिलावटी मिठाइयों बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाएगा।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत