Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सैकड़ो ग्रामीणों ने लामबद्ध होकर सहायिका के विरुद्ध तहरीर दिया

- जांच में अनियमितता की पुष्टि होने से खफा सहायिका ने ग्रामीणों पर लगाई अनेको आरोप,

- ग्रामीणों को 11माह से नही मिल रहा है पोषाहार,

- नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के नौरंगिया गांव के बलुआर टोला का प्रकरण,

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)

कई माह से पोषाहार का वितरण नही किये जाने नाखुश होकर स्थानीय टोला के ग्रामीणों के द्वारा किये गये शिकायत पर बुधवार को सीडीपीओ और गुरुवार को वीडियो की जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर सहायिका के द्वारा स्थानीय थाने में शिकायतकर्ताओ के ही विरुद्ध तहरीर देकर अनेको आरोप लगाते हुवे तहरीर दी है। शुक्रवार को दोनों पक्षो को थाने पर पुछताछ के लिए बुलाया गया था। एक पक्ष से मात्र तीन लोग और दूसरे पक्ष से करीब सैकड़ो महिला और पुरुषों की मौजूदगी में दोनों पक्षो से पूछताछ किया गया। इस दौरान सहायिका के द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठा साबित हुवा। अपने बचाव में सहायिका ने अपने पति और ससुर के साथ ग्रामीणों और प्रशासन को भला बुरा कहते हुवे नाराज होकर जिला पर जाकर इसकी शिकायत करने की धमकी देते हुवे चली गयी। इस दौरान रास्ते मे मिले ग्रामीणों को वो मारने पीटने और देखलेने के साथ पुरुषों को छेड़खानी आदि जैसे मामलों में फंसाने आदि की धूड़की धमकी देते हुवे चली गयी। सहायिका के इस रवैये से खिन्न होकर करीब तीन दर्जन महिला और डेढ़ दर्जन के करीब पुरुषों ने स्थानीय थाने में सहायिका पर सारेआम धूड़की धमकी देना, छेड़खानी और अन्य झूठे मामलों में फंसाने आदि का आरोप लगाते हुवे दो अलग अलग तहरीर देकर इसकी जांच और कार्यवाही की मांग किया है।

इस प्रकरण में नेबुआ नौरंगिया प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में है। इसकी जांच कराया जा रहा है।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत