Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मोबाइल नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ता परेशान

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) सहित निजी कंपनियों के नेटवर्क में लगातार आ रही खराबी से लोगो के मोबाइल बेकार साबित हो रहे हैं। बार-बार क्रास टाकिंग व आवाज नही आने के साथ अचानक नेटवर्क गायब होने की शिकायत लगातार आ रही है। जिससे उपभोक्ताओं में नेटवर्क को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगे इन मोबाइलो के टावर से निजी कंपनियों के अधिकारियों व वहा पर कार्यरत गाड की मिलीभगत से विद्युत आपूर्ति बांधित होते ही इन टावरो को बंद कर दिया जाता है। डीजल की हेराफेरी करने से बीएसएनएल सहित अन्य कम्पनियो के टावरो का नेटवर्क फेल हो जा रहा है। खड्डा तहसील क्षेत्र सहित नेबुआ, सेखुई, भुजौली बाजार, शिवदत्त छपरा, लक्ष्मीपुर, परसौनी, धर्मपुर, नौरंगिया, मंशा छपरा, विशुनपुरा और कोटवा आदि सहित अनेको क्षेत्रो के मोबाइल उपभोक्ता इस समस्या से परेशान है। व्यवसायी पुष्कर जायसवाल, डॉ० विनोद कुमार भारती, समाजसेवी रामनारायण चौहान, अजित यादव, रवि प्रकाश और गुड्डू चौरसिया आदि ने बेमतलब सबूत हो रहे इस व्यवस्था को अतिशीघ्र ठीक कराने की मांग की है।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत