Admin
तमकुहीरोड, कुशीनगर (उ०प्र०)
गंडक नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से दोआबा (दो नदियों के बीच मे बेस हुवे गांव) में बसे गांव वालों की चिंता बढ़ गई है। घरों का सामान सहेजने के साथ आवागमन के लिए अपनी नाव को ठीक करने में जुट गए हैं। सेवरही ब्लॉक के पिपराघाट एहतमाली और पिपराघाट मुस्तकिल दो गांव गंडक नदी व बांसी नदी के दोआबा में बसे हैं। इसकी वजह से गंडक नदी उफनाने पर बाढ़ की चपेट में दोनों गांव पहले आते हैं। गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गांववाले अपने घरों का सामान सहेजने में जुट गए हैं। दोनों गांवों के बीच एक छोटी नाव है, जिससे गांववालों का आना-जाना बाढ़ के दौरान रहता है। इसकी भी मरम्मत कर रहे हैं।
इन दोनों गांवों में पानी भरने के बाद देवनारायण टोला, उपाध्याय टोला, हनुमान टोला, मोतीराय टोला, चौकी टोला, शिव टोला, इमिलिया टोला, नरवा टोला, गोला घाट, भंगी टोला रानीगंज, मुसहरी टोला समेत कई गांवों में बाढ़ आ जाती है।





0 Comments