कृषक गण उर्वरक विक्री के सम्बन्ध में दर्ज करा सकते हैं शिकायत
Admin
सुरजभान कुमार भारती
कुशीनगर (उ०प्र०)
जिला कृषि अधिकारी डॉ० मेनका ने बताया कि जनपद के किसानों को उनकी जोत के अनुरूप गुणवत्तायुक्त उर्वरक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखने एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि उर्वरक से सम्बन्धि त शिकायतों हेतु कृषक गण जिला कृषि अधिकारी, कुशीनगर के सी०यू०जी० मोबाईल नं0–7839882448 एवं अपर जिला कृषि अधिकारी, कुशीनगर के मोबाईल नं0-8317015135 पर सम्पर्क कर निस्तारण प्राप्त कर सकते हैं।
प्राप्त होने वाले समस्याओं को एक रजिस्टर में सूचीबद्ध करने हेतु एक कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी है एवं अपर जिला कृषि अधिकारी, को इस हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जायेगा एवं क्षेत्र में उपस्थित मोबाइल टीम द्वारा जाँच करायी जायेगी, शिकायत सही पाये जाने पर सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। जनपद के कृषक बन्धु उक्त मोबाईल नम्बरों पर प्रत्येक कार्यदिवस पर प्रातः 10.00 बजे से 5.00 बजे तक अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।







0 Comments