विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान व कला का प्रदर्शन किया
Admin
सुरजभान कुमार भारती
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के किशनपुर विजयपुर गांव में स्थित डी.डी. नेशनल एकेडमी जुडा छपरा में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व मेला का आयोजन गुरुवार को श्रीराम कृष्ण स्वयं सेवी संस्थान कुशीनगर उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के तत्वधान में आयोजित किया गया। तीन दिवसीय चले इस कार्यक्रम का समापन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी में रोचक भरी प्रतियोगिताओ का प्रदर्शन हुआ तथा बच्चों को ज्ञान और विज्ञान की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां शारदे की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके वंदना के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान विद्यालय के प्रबन्धक और पूर्व ग्राम प्रधान जुड़ा छपरा विजय प्रताप ने सभी अतिथियों को बैच लगाकर, माल्यार्पण करके, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि आप सभी एक ऐसा लक्ष्य निर्धारित कीजिए जिससे आपका और आपके परिवार, समाज का कल्याण हो और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कठिन प्रयास कीजिए। इन्होंने आज के युग मे विज्ञान के योगदान के बारे में बच्चों को बताया। इन्होंने बताया कि आज के युग में बिना विज्ञान के जीवन संभव नहीं है जो कुछ भी है सब विज्ञान की देन है।
मुख्य अतिथि और भाजपा नेता पंकज शुक्ला ने विद्यार्थियों को महान वैज्ञानिक होमी जे भाभा के योगदान के बारे में जानकारी दिया। इन्होंने बताया कि किस तरह से हमारे देश के महान वैज्ञानिकों ने कठिन परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त किया और किस तरह से अपना जीवन देश के प्रति समर्पित कर दिया। इन्होंने बच्चों अपने जीवन मे निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ठ अतिथि वासुदेव पाण्डेय इण्टरमीडिएट कॉलेज गोइंती के प्रिंसिपल उपेंद्र पाण्डेय ने प्रतियोगिता से सम्बंधित प्रोत्साहित भाषण दिया। इन्होंने कहा कि हमारे देश के महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन ऑफ इंडिया एपीजे अब्दुल कलाम के द्वारा हमारे देश भारत के प्रति योगदान और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों के बारे मे बच्चों को जानकारी प्रदान किया।
लाची देवी इण्टरमीडिएट कॉलेज जटहा के प्रबन्धक सिद्धार्थ ने विद्यार्थियों को बताया कि आप सभी लोगों को रोगों से बचाव करने के लिए नियमित रूप से साफ सफ़ाई का ध्यान रखना चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विज्ञान के कुछ प्रयोगों के बारे में बताया गया। विद्यालय के शुभचिंतक महेश राव ने बताया कि किस तरह से हमारे वैज्ञानिकों ने हवाई जहाज, बल्ब, भाप इंजन आदि का अविष्कार किया और विज्ञान के द्वारा हमारे समाज को अपना विशेष योगदान दिया।
इस बीच सभी बच्चों ने वैरोमीटर, टेलीस्कोप, दूरबीन, चुम्बकीय पथ, पेरिस्कोप, पेंडुलम इत्यादि मॉडल का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सत्यम कुमार शर्मा ने प्रथम स्थान, अरमान सिद्दकी ने द्वितीय स्थान तथा आलोक कुमार गौतम ने तृतीय स्थान तथा ग्रुप मॉडल प्रतियोगिता में अर्शेआलम, सोलिस्ट भारती, नूरआलम ने प्रथम स्थान एवं शालू शर्मा, अर्चना पाल ने द्वितीय स्थान और अंजली चौरसिया ने तृतीय स्थान तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में दुर्गेश यादव ने प्रथम स्थान, ओम शर्मा, हरिओम निखिल ने द्वितीय स्थान और अनुष्का यादव, सत्यम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मेले में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय संरक्षक श्रीलाल जी प्रसाद शर्मा और प्रधानाचार्य मनोज प्रताप शर्मा सहित अध्यापक अजीत कुमार शर्मा, दिवाकर यादव, रामायण पांडेय, सरिता जायसवाल, पूनम शर्मा और अंजनी जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। तथा कार्यक्रम के दौरान, उपेन्द्र सिंह, महंत जी, नत्थू यादव, अनिल मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, सुजीत सिंह और सत्यम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम देवव्रत प्रताप सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। तथा कार्यक्रम के समापन में प्रधानाचार्य ने सभी आगन्तुक अतिथियों के प्रति आभार जताया।







0 Comments