सुमित कुमार
कुशीनगर (उ०प्र०)
रामकोला ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा लाला छपरा (लक्ष्मीगंज) निवासी अशोक शर्मा को दिल्ली में आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान 2023 से सम्मानित किया है। सहित्यकारिता/लेखन आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु यह सम्मान सम्पूर्ण भारत से चुने गए 100 विभूतियों को दिया गया है।
कबीर समाधि स्थली मगहर (उत्तर प्रदेश) तथा कबीर सेवा आश्रम खाटू नागौर (राजस्थान) के संयुक्त तत्वाधान में डॉ० अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र प्लाट न०15, जनपथ रोड नई दिल्ली में आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान भारत भूषण महंत गुरु नानक देव, परीन सोमानिया (लंदन), डॉ० सौरभ पांडेय (वी०सी० जिम्बाम्बे विश्वविद्यालय), इंद्रजीत शर्मा ( स्मृति न्यास अमेरिका), सी.आर. चौधरी (पूर्व केंद्रीय मंत्री), बालकनाथ जी महाराज (सांसद अलवर) और महंत सुधीरदास जी (अयोध्या) आदि देश विदेश की महान विभूतियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इसके पहले भी श्री शर्मा अनेक पुरस्कार/ सम्मान पाने के साथ-साथ कई विश्व रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
श्री शर्मा की इस उपलब्धि पर निराला शब्द संवाद पडरौना ने एक समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा बी.डी.यादव, अनिल त्रिपाठी, अश्वनी पांडेय, डॉ० गोरख राव, अरविंद श्रीवास्तव, ज्ञानेश दीक्षित, अवधेश पांडेय, डॉ. इंद्रजीत गो.राव, मोहन पांडेय, ओमप्रकाश द्विवेदी, जय कृष्ण शुक्ल, आर के भट्ट, गोविंद कुशवाहा, अमित यादव, विजय यादव, केशव कुशवाहा तथा श्रीराम शर्मा आदि ने बधाइयाँ दी हैं।
0 Comments