Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एक साल बाद भी नही मिला चोरी हुवा बाइक

केवल कागजी कार्यवाही तक सिमटी पुलिस

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)

नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी पुष्कर जायसवाल पुत्र स्व० राजमंगल जायसवाल का ये आरोप है कि आज से एक साल पूर्व इनकी बाइक चोरी हो गया था। जिसे स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों ने एक साल बीत जाने के बाद भी उसे नही ढूंढ सके है।

बताते चले कि 18 फरवरी 2022 को रात आठ बजे स्थानीय थानाक्षेत्र के सिरसिया वीरभान गांव निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर के बाहर अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक जिसका नम्बर UP57AF 6931 को खड़ा करके रिश्तेदारो से मिलने लगे। कुछ समय बाद वापस आकर देखा तो उनकी बाइक उस जगह से गायब थी। जिसे उनके और रिश्तेदारों के द्वारा उसी समय काफी ढूंढा गया पर कही नही मिला। इस प्रकरण में स्थानीय थाने में एक अज्ञात पर भा०द०स० 1860 और मोटर व्हीकल एक्ट 1988 में धारा 379 और 179 में FIR भी दर्ज हुवा है। पर उक्त घटना के एक साल बीत जाने के बाद भी उस बाइक को पुलिस नही ढूंढ पायी है।

इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के मीटिंग में होने के कारण उनका पक्ष नही जाना जा सका।

Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर