शुभकामना और बधाई देने वालो का तांता लगा
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने यूवा पत्रकार दिलीप कुमार भारती को खड्डा तहसील इकाई का महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है। श्री भारती सर्वहितकारी प्रेस क्लब के माध्यम से पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा करेंगे साथ ही समाजसेवा और राष्टसेवा मे भी अहम भूमिका निभाएंगे। विदित हो कि गत 25 अगस्त को कुशीनगर मे स्थापना दिवस मे खड्डा क्षेत्र के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद सागर ने दिलीप कुमार भारती को तहसील महासचिव पद पर मनोनीत करने की सर्वसम्मति से अनुशंसा की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तहसील ईकाई की अनुशंसा को स्वीकार करते हुवे श्री भारती को सर्वहितकारी प्रेस क्लब तहसील इकाई खड्डा मे मनोनीत कर दिया है।
इस दौरान पत्रकार दिलीप कुमार भारती के महासचिव पद पर मनोनीत होने पर क्षेत्रीय पत्रकार साथियों ने बधाइयाँ दी है। जिसमें पत्रकार लक्मुदिन अंसारी, दिलीप
, अशोक कुमार मद्धेशिया, प्रदीप कुमार शर्मा, अरविन्द कुमार, इमरान अंसारी, कपिल देव कुशवाहा, अमन तिवारी और कृष्णा शर्मा सहित अनेको लोगो ने भी उनकी इस उपलब्धि पर उनको शुभकामना देते हुवे बधाई दी है।






0 Comments