Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
तेज बारिश और गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली मोरवन नेता टोला में गुरुवार को एक घर पर गिर गयी। संयोग था कि बिजली छत के एक कोने पर गिरी और कोई जनहानि नहीं हुई और परिवारजन बाल बाल बच गये। पर बगलगीर एक महिला आंशिक रूप से झुलस गई।
बुधवार की आधी रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार की सुबह तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली मोरवन, नेता टोला निवासी बनवारी के घर पर गिरी। बरसात होने के कारण बनवारी का पूरा परिवार घर मे ही था। बनवारी ने बताया कि आवाज और चमक इतनी तेज थी कि बिजली गिरने के बाद काफी देर तक न तो कुछ दिखाई दिया और न ही कुछ सुनाई दिया। घर की औरतें व बच्चे बेसुध हो गए। जिन्हें झकझोर कर होश में लाना पड़ा। बगलगीर बाढू ने बताया कि बिजली गिरने के कुछ पल बाद तक सब लोग भौंचक रह गए। इनकी बहू अंगिरा का पैर आंशिक रूप से झुलस गया है। आवाज व चमक इतनी तेज थी कि उनकी मकान भी हिल गई जिसके कारण सभी लोग घबरा गए।






0 Comments