छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की माँ को मारा पीटा
कुशीनगर (उ०प्र०)
पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में ही हो रहे तिलक समारोह को अपनी छत से देख रही युवती के साथ गांव के ही तीन युवकों ने छेडख़ानी करने व विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता की मां के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पड़ोस में एक व्यक्ति के यहां तिलक समारोह था। बेटी अपने घर की छत से कार्यक्रम देख रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक छत पर पहुंचकर बेटी से छेड़छाड़ करने लगे। बेटी ने विरोध किया तो तीनों आरोपित घर में घुस गए और उससे जोर जबरदस्ती करने लगे।
लड़की के मां के अनुसार जब वह शोर सुनकर मौके पर पहुंची तो तीनों मिलकर उसे मारने पीटने लगे।
एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त घटना में मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियो को पुलिस गिरफ्तार भी कर लेगी।
0 Comments