गोरखपुर जिला न्यायालय ने प्रार्थिनी शहनाज बानो के मुकदमे की सुनवाई करते हुए बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी समेत पुलिस टीम पर मुकदमा कायम करने का आदेश तिवारीपुर थाने को जारी कर दिया है।न्यायालय के आदेश पर तिवारीपुर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा कायम क्या है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तिवारीपुर थाना क्षेत्र के आगा मस्जिद इलाहीबाग की रहने वाली शहनाज बानो ने गोरखपुर न्यायालय में 156 (3) धारा के तहत मुकदमा कायम किया था।प्रार्थिनी ने न्यायालय को बताया कि 10 अक्टूबर 2020 को विद्युत विभाग चेकिंग के नाम पर एसडीओ आरके सिंह,जेई सुनील यादव, प्राइवेट लाइनमैन मनोज व संदीप प्रार्थिनी के घर आकर मीटर चेक करके बताएं कि उनका मीटर स्लो चल रहा है। उसे ठीक करा दीजिए नहीं तो बिजली काट दी जाएगी।उन्होंने ने कहा कि पति घर पर नहीं है शाम को आएंगे तो ठीक करा लेंगे।लगभग डेढ़ घंटे बाद दोनों प्राइवेट लाइनमैन संदीप और मनोज सीढ़ी लेकर आए और उनके विद्युत कनेक्शन को काटने लगे।जब उन्होंने मना किया तो 40 हजार रुपए की मांग की है उन्होंने देने से इंकार किया तो उन्होंने कहा कि 10 हजार दे दीजिए 30 हजार बाद में दे दीजिएगा। बचने के लिए 10 हजार दोनों लाइनमैन को दे दिया। प्रार्थिनी के पति जब घर आए तो उन्हें इसकी जानकारी कोई 11 अक्टूबर 2020 को उन्होंने मनोज से बात किया और बताया कि हमारा सब कुछ सही उसके बाद बिजली क्यों काट रहे थे। तो मनोज ने कहा कि जेई साहब को यह पैसा देना है नहीं दोगे तो तुम्हारी बिजली काट दी जाएगी।
प्रार्थी के पति द्वारा रुपया देने से मना करने पर 12 अक्टूबर को बिजली विभाग के विजिलेंस इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह, एसडीओ आरके सिंह,जेई सुनील यादव,जेई मुकेश पटेल प्राइवेट लाइनमैन मनोज व संदीप साथ में पूरी टीम पुलिस बल के साथ प्रार्थिनी के घर में घुसकर विधि विरुद्ध ढंग से घर में लगे विद्युत मीटर को उखाड़कर उसका लॉक तोड़कर कहने लगे कि मीटर में डिस्प्ले नंबर मैच नहीं हो रहा है। प्रार्थिनी का लाइट कनेक्शन काटकर मीटर लेकर चले गए 4 केवी की जगह 7 केवी का लोड मानते हुए मनमाने ढंग से फर्जी व कूट रचित तरीके से विद्युत थाने में प्रार्थिनी के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया। मनमाने ढंग से ₹28000 समन शुल्क व ₹141202 का 1 वर्ष का विधि विरुद्ध जुर्माना लगा दिया।
मामले को सुनने के बाद न्यायालय ने तिवारीपुर थाने को उचित धाराओं में मुकदमा दायर कर जांच करने का निर्देश दिया है। तिवारीपुर पुलिस ने 6 नामजद समेत पूरी पुलिस टीम बल पर मुकदमा संगीन धाराओं में कायम कर दिया है।नामजद अभियुक्तों में विजिलेंस इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह,एसडीओ आरके सिंह,जेई सुनील यादव,जेई मुकेश पटेल प्राइवेट लाइनमैन मनोज,प्राइवेट लाइनमैन संदीप पूरी टीम पुलिस बल के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।
0 Comments