Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे का जनपद प्रवेश पर अनेको जगहों पर हुआ भव्य स्वागत

कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह व जोश के साथ सांसद का माल्यार्पण करके किया स्वागत

अजय कुमार

खड्डा, कुशीनगर (उ०प्र०)




कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे के संसदीय दल के सदस्य व लोकसभा सचेतक बनाये जाए पर जनपद में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद सुकरौली में मण्डल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम शिक्षक नेता आशुतोष पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह बंटी व राजेश गुप्ता की अगवाई में स्वागत हुआ। इसके बाद हाटा में विधायक पवन केडिया, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, मण्डल अध्यक्ष हाटा उदयभान कुशवाहा, करुणाकर पाण्डेय, श्रीप्रकाश मिश्रा, रामक्यास सिंह के अगुवाई में स्वागत हुआ।कसया, साखोपार, बाड़ी पुल, रामजानकी नगर सहित विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर पूर्व जिला अध्यक्ष लल्लन मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वागत हुआ।

इस दौरान जिलाध्यक्ष हियुवा संजय सिंह मुन्ना, नंदकिशोर नाथानी, राणा प्रताप राव, विकास तिवारी, अमर केडिया, अमर नाथ यादव, अभय राव, राजेश सिंह, रामानुज मिश्रा, पिन्टू उपाध्याय सहित सुमित त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरी, कुंदन दुबे, चंद्रप्रकाश दुबे, विजय शुक्ला, फुलबदन कुशवाहा, अंकुर पाण्डेय, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, बालमुकुन्द दुबे, शैलेश दुबे, विवेक मिश्रा, गिरीश चतुर्वेदी, संतोष दत्त रॉयसहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

इसके बाद सांसद का काफिला पार्टी कार्यालय आगे बढ़ा तो सुभाष चौक पर मनीष जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।सुरजनगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद पिपरा बाजार, नौरंगिया चौराहे, नेबुआ चौराहे पर होते हुए गृह ग्राम सभा मठिया बुजुर्ग में भी भव्य स्वागत किया गया।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत