Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कही बंद मिला धान क्रय केन्द्र तो कही धीमी हो रही है खरीदारी

बंद मिले क्रय केंद्र प्रभारी को नोटिस, अन्य को लगी फटकार, डिप्टी आरएमओ ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया,

कुशीनगर (उ०प्र०)





कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का शुक्रवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भड़सर धान क्रय केंद्र बंद मिला। इस पर केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह दोपहर 12 बजे धान क्रय केंद्र घोड़ादेऊर पहुंचे। यहां किसानों का धान खरीदा जा रहा था। विपणन अधिकारी ने यहा केंद्र प्रभारी से खरीद की स्थिति के बारे में जानकारी ली और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह बोदरवार धान क्रय केंद्र पर पहुंचे जहां धान की धीमी गति से हो रही खरीददारी पर नाराजगी जताई और केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। जब विपरण अधिकारी भड़सर धान क्रय केंद्र पर पहुंचे तो केंद्र पर ताला लटक रहा था और केंद्र प्रभारी नदारद थे।

यहां किसान धान बेचने के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। किसानों से केंद्र के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि प्रतिदिन यह धान क्रय केंद्र बंद रहता है। डिप्टी आरएमओ ने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। इसके बाद कप्तानगंज हाट शाखा द्वितीय पर पहुंचे। यहां केंद्र पर मौजूद हाट शाखा प्रभारी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी फरहत अफरोज से धान खरीद के बारे में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी ने 1400 क्विंटल धान खरीद लेने की बात कही। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि धान खरीद में तेजी लाने के लिए केंद्र प्रभारियों को कड़ा निर्देश दिया जा रहा है।

इसी क्रम में हर केंद्र का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी अपनी आदत में सुधार लाएं, यदि कहीं से धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर