Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आजादी के अमृत महोत्सव एवं अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

कुशीनगर (उ०प्र०)




आजादी के अमृत महोत्सव एवं बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली में भारत सरकार क्षेत्रीय लोक संपर्क कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा सहयोगी संस्था रूद्र नारी उत्थान सेवा समिति गोरखपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के पूर्व उपनिदेशक सुधीर पाण्डेय रहे। अपने उद्बोधन में श्री पाण्डेय ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के रोमांचकारी इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का जीवन चरित्र जरूर पढ़ें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० अरूण प्रताप सिंह रहे। श्री सिंह ने कहा कि डॉ० अम्बेडकर के आदर्शों पर चलते हुए छुआछूत व जाति विभेद का उन्मूलन करते हुए एक आदर्श समाज की स्थापना का प्रयास करना चाहिए। साथ ही विरसा मुंडा जैसे राष्ट्र नायकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें। विद्यालय प्रबंधक विवेक सिंह उर्फ बंटी नूरजहां संस्कृति दल महराजगंज ने देशभक्ति गीत व अन्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बीएल पाल ने उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन रूद्र नारी उत्थान सेवा समिति की गोरखपुर जिला प्रभारी रोशनी गुप्ता व कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक प्रह्लाद कुमार ने किया। बीस विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं सम्मान पत्र भी दिया गया।

इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, शम्भूनाथ गुप्ता, संतोष कुमार दूबे, विनोद कुमार,  प्रमोद कुमार रजक, डॉ० अंजू श्रीवास्तवा, पूजा सैनी, अंकिता शुक्ला, अवधेश पाण्डेय, इंद्रेश कुमार, गिरिजेश पाण्डेय, रामानन्द यादव, लक्ष्मी मिश्र, लक्ष्मी भारती, विनय कुमार सिंह, करुणेश श्रीवास्तव, विश्वदीपक मिश्र सहित सभी शिक्षक कर्मचारी व बच्चे मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत