Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में प्रणयसूत्र में बंधे 120 जोड़े

कुशीनगर (उ०प्र०)




खड्डा ब्लाक परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करके 120 जोड़ों का विवाह अपने- अपने धर्मानुसार विधि- विधान के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वर व वधू पक्ष के लोग भी शामिल रहे। और मांगलिक गीतों से परिसर गुलजार रहा।

शनिवार को समाज कल्याण विभाग के द्वारा खड्डा ब्लाक परिसर में खड्डा के 63 व नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के 57 जोड़ों का सामूहिक विवाह विधि- विधान से सम्पन्न हुआ। हिंदू धर्म के जोड़ों का विवाह पुरोहित के मंत्रोच्चार के बीच तो मुस्लिम धर्म के जोड़ों को मौलवी ने निकाह पढ़ाया। ब्लाक परिसर को करीने से सजाया गया था। विवाह उपरांत विदाई की रस्म में सरकार की ओर से सामान भी दिये गये। अतिथि के रूप में पधारे लोगों को जलपान आदि का भी ब्यवस्था किया गया था। वर व बधू पक्ष के लोगों के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता डा० निलेश मिश्र, जिला महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय, प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, महिला मोर्चा से विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्रदुम्न तिवारी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी, बीडीओ श्याम मुरली मिश्रा, विनित यादव और सुनील प्रजापति, आदि ने वर वधू को आशिर्वाद देने के बाद तत्पश्चात प्रीतिभोज का कार्यक्रम हुआ।

Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर