नेबुआ नौरंगिया ब्लाक क्षेत्र में स्थित सिद्धपीठ बगही धाम के प्रांगण में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० संजय कुमार निषाद का पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गरम जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० संजय निषाद को विधान परिषद सदस्य मनोनीत किये जाने के बाद कुशीनगर के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस हमारी वोट लेने के बाद हमें छोड़ देती है, और हमें कोई भी सुविधाएं नहीं मिलती है। लेकिन अब हमें अपनी ताकत को दिखाना है और निषाद समाज को सपा, बसपा कांग्रेस का चारा नहीं बनना है। निषाद समाज को पार्टियों ने सिर्फ अपने हित के लिए प्रयोग किया है। उन्होंने आह्वान किया कि निषाद पार्टी प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे कहां कि सपा, बसपा और कांग्रेस सिर्फ हम लोगों का वोट लेकर शोषण करने का कार्य किया है। उन्होंने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि निषाद समाज के आरक्षण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता किया गया है तथा विधानसभा चुनाव के पहले आरक्षण लागू करने की मांग की गई है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि निषाद, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र साहनी, गिरजा शंकर साहनी, परशुराम साहनी, अमरनाथ साहनी और रामबहादुर साहनी सहित निषाद पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्त्ता आदि मौजूद रहे।
0 Comments