Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सांसद और विधायक ने स्वास्थ्य कर्मचारी से मिलकर घटना की जानकारी लिया

उच्चाधिकारियों से इस प्रकरण की जांच और दोषियों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया,

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



नेबुआ नौरंगिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को देर शाम को स्वास्थ्य कर्मचारी को किसी मामले को लेकर मनबढो द्वारा मारपीट कर घायल करने और उल्टे ही पीड़ित कर्मचारी के उपर संगीन मुकदमे दर्ज कराने की जानकारी होने पर सांसद व विधायक ने सीएचसी पहुंचकर पीड़ित कर्मचारी से मुलाकात कर घटना की जानकारी लिया। उच्चाधिकारियों से दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और दबाव में कर्मचारी पर दर्ज कराई गई मुकदमे की जांच कराने की बात कही।

सीएचसी कोटवा पर शुक्रवार को देर शाम को बगल गांव विशुनपुरा के एक व्यक्ति लड़की का इलाज कराने के दौरान किसी मामले को लेकर प्रधान प्रतिनिधि के अलावे दो लोगों ने स्वास्थ्य कर्मचारी बृजेश उपाध्याय की पिटाई कर दिया था। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें पुलिस ने कर्मचारी के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। उसके एक दिन बाद रविवार को आरोपी के तहरीर पर कर्मचारी के खिलाफ नाबालिग लड़की व उसकी मां के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। मुकदमा दर्ज होने का मामला सार्वजनिक होने के बाद सोशल मीडिया पर इस कार्यवाही को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। कुछ सामाजिक संगठनों ने भी इस मुकदमे की निंदा करते हुए विरोध जताते हुए कर्मचारी को न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दिया था। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पीड़ित कर्मचारी को इंसाफ दिलाने तक साथ खड़ा रहने की बात सोशल मीडिया पर कहीं थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए सोमवार को सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानन्द पाण्डेय कोटवा सीएचसी पहुंचे। वहां पीड़ित कर्मचारी बृजेश उपाध्याय से घटना की पुरी जानकारी लिया। सांसद ने पुलिस महानिरीक्षक से दूरभाष पर घटना की जानकारी देते हुए दबाव में कर्मचारी के खिलाफ दर्ज किये गये मुकदमे पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की जांच कराने और मनबढो पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही। विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने भी पीड़ित के उपर ही मुकदमा दर्ज किए जाने से नाराज़ दिखे। उन्होंने कहा कि बगैर सच्चाई जाने ही आनन-फानन में मुकदमा दर्ज करने की क्या मजबूरी थी। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कराने की बात कही। इस दौरान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, नीतेश पाण्डेय, पिन्टु मिश्र, मनीष पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, संतोषमणि, अनुराग पाण्डेय, राजू पाण्डेय, नरेन्द्र त्रिपाठी और राज तिवारी आदि मौजूद रहे।






Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर