Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के अकबरपुर गांव के मंगरुआ टोला में मंगलवार की देर शाम को खाना बनाते समय लगी आग से दो रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखा गया सारा सामान जल गया। इस आगजनी की घटना में चार बकरियों की भी जलकर मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव निवासी हरिन्द्र के घर की महिलाएं खाना बना रही थीं। उसी दौरान छिटकी चिंगारी से फुस की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि उनके बगलगीर हमीद की झोपड़ी तक पहुंची आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों के काफी मसक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। तब तक दोनों घरो में रखा गया अनाज, नकदी, कपड़े समेत अनेको कीमती सामान सहित चार बकरियो की भी जलकर मौत हो गयी है।





0 Comments