Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
पुलिस की छबि पर हमेशा दाग लगते ही रहते हैं। लेकिन कभी-कभी पुलिस ऐसा कार्य कर जाती है जिसकी सराहना हर एक के जुबान पर होती है। ऐसा ही एक मामला सोमवार के दिन खड्डा थानाक्षेत्र में हुआ, जो आम लोगो के बीच एक चर्चा का विषय बना हुवा है।
दरअसल सीमावर्ती जिला महराजगंज के थाना कोठीभार अंतर्गत रानीपुर गांव के निवासी श्यामलाल कुशवाहा अपने पत्नी सरिता कुशवाहा के साथ मदनपुर माता के दर्शन करने गए थे। दोनो एक दूसरे के लिए माता रानी के दरबार में शीश झुकाकर सलामती, संपन्नता की विनती किया, फिर घर वापस घर के लिए चले पड़े। खड्डा थानाक्षेत्र के नारायणी नदी पनियहवा पुल पर सेल्फी लेने के दौरान ही पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। बढ़ते हुवे विवाद में सरिता ने पुल से नदी में छलांग लगा दी, श्यामलाल ने उसे बचाने के लिए शोर मचाने लगा। इसी बीच किसी ने इसकी घटना की सूचना क्षेत्र भ्रमण पर निकले आरक्षी शशिकेश गोस्वामी को दे दिया, उन्होंने बिना देर किए साथी आरक्षी चंदन यादव, हेड कांस्टेबल रमेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता लाल साहब जायसवाल को लेकर तुरंत पनियहवा पूल पर पहुंचकर बोट चालक राजेन्द्र निषाद के साथ नदी में उतर गए, और सरिता को बचाने में सफल हो गए। पुलिस कर्मियो ने तत्परता दिखाते हुए सरिता की नया जीवन दिया, उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर तुर्कहा अस्पताल भेज दिया।
वही सरिता के पति श्यामलाल ने कुशीनगर पुलिस के प्रति आभार जताते हुवे उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। खबर लिखे जाने तक महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनके परिजन वहा पर मौजूद है।





0 Comments