Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पेड़ो की डालिया काटते समय हाइटेंशन विधुत की चपेट में आने से नवयुवक युवक झुलसा

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



नौरंगिया घुघुली मुख्य सड़क मार्ग के किनारे लगे हुवे पेड़ों की डालिया को सोमवार की सुबह काटते समय हाईटेंशन विधुत की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के रायपुर फुलवरिया गांव निवासी जितेंद्र पुत्र स्वामीनाथ यादव (32वर्ष) सोमवार की सुबह 7:30 बजे के करीब नौरंगिया घुघली मुख्य मार्ग के किनारे लगे हुवे पेड़ो की डालियां काट रहा था। पास से गुजर रहे हाईटेंशन विधुत तार के चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। किसी के द्वारा दिये गए सूचना के आधार पर मौके पर ग्रामीणों के संग पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में उसे नीचे उतारकर डायल 108 की एम्बुलेंस की मदद से नेबुआ नौरंगिया सीएचसी ले गए। जहा पर चिकित्सको ने जांचोपरांत उसकी बिगड़ते हुवे स्थिति को देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव की मदद से उसे मेडिकल कालेज भेजवा दिया गया। खबर लिखे जाने तक उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है और उसका इलाज हो रहा था।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत