Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित जंगल मुसहर टोली में धर्मेंद्र मुसहर का लड़का 4 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार अपने माँ के साथ 11बजे दिन में सड़क पार कर रहा था, तब तक गाँव के ही निवासी शाहिल पुत्र कलामुद्दीन ने अनियंत्रित तथा तेज़ गति से बाइक चलाते हुए अखिलेश को कुचलकर फरार हो गया, जिसे अस्पताल ले जाते समय अखिलेश की मृत्यु हो गयी।
शव के परीक्षण होने के बाद जब लाश घर आया तो रविवार को अखिलेश के परिजनों और ग्रामसभा के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने मौके पर पहुचे और परिजनों के साथ वार्ता कर तत्काल प्रशासन को चेतावनी दिए कि जब तक मुकदमा दर्ज करके आरोपी अभियुक्त की गिरफ्तारी नही होगी और गरीब धर्मेंद्र मुसहर के परिवार को मुआवजा नही मिलेगा तब तक मैं यही अडिग रहूंगा।
प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करने के बाद प्रशासन ने तीनों मांगो को मानते हुए मुकदमा दर्ज कर मुकदमे का नकल औऱ मुल्ज़िम की तत्काल गिरफ्तारी करते हुए धर्मेंद्र मुसहर के परिवार को न्याय दिलाने का आश्वशन देते हुवे शव का अंतिम संस्कार करा दिया। श्री पांडेय ने आगे कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री के प्राथमिकताओ में शामील मुसहर समाज गरीब और असहाय आदिवासी समाज हैं। इनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय और उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एडवोकेट रंजन गौतम, धर्मेंद्र मुसहर, इन्द्रशन मुसहर, लक्ष्मण मुसहर, कन्हैया गौतम, राजबन्सी, शम्भू, जितेंद्र मुसहर, कैलाश मुसहर, राम रूप मुसहर, मोतीलाल मुसहर, वीरेंद्र मुसहर, हरिकेश मुसहर, सुशीला मुसहर और बेली मुसहर आदि सहित सैकड़ों मुसहर परिवार मौजूद रहा।





0 Comments