Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
प्रदेश में शनिवार से 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' थीम पर वृक्षारोपण जन अभियान-2023 में खड्डा विकास खण्ड के दक्षिणी क्षोर का आखिरी खैरी गांव के ग्राम प्रधान सूर्यजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामसभा में स्थित अनेको जगहों पर 1600सौ छायादार और फलदार पौधों का रोपड़ किया गया। इस पुनीत कार्य का शुभारंभ ग्राम प्रधान ने अपने शुभचिन्तको के साथ संयुक्त रूप से एक फलदार और एक छायादार पौधा लगाकर किया।
उन्होंने ग्रामीणों को पेड़ पौधों के महत्व के विषय मे विस्तृत रूप से बताते हुवे कहा कि पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थिति की संतुलन को सुनिश्चित करने के लिए आप सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। आप सभी से अपील है कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाएं।
ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है।





0 Comments