जीआरपी के द्वारा इस घटना का सूचना देने के बाद शोक में डुबे परिजन
Admin
सुरजभान कुमार भारती
कुशीनगर (उ०प्र०)
उत्तर भारतीय कामगारों पर दक्षिण भारत मे हो रही हिंसा का शिकार नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के मंशाछपरा निवासी एक अधेड़ ब्यक्ति हो गया है। जिसके शव को जीआरपी द्वारा पास मिले आधारकार्ड के आधार पर पहचान करके घर वालों को सूचित किया गया तो परिवार में मातम पसरने के साथ ही परिजन मृतक के शव को लाने के लिए गुरुवार को सिकंदराबाद के लिए निकल गए है।
उक्त गांव निवासी महंथ कुशवाहा पुत्र बिकाऊ कुशवाहा (45वर्ष) घर से कारपेंटर का कार्य करने हेतु आज से लगभग 8 माह पूर्व हैदराबाद गये थे। जहां की स्थिति देखकर वह होली के त्योहार पर घर आ रहा था कि सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर हिंसा का शिकार हो गया। जीआरपी पुलिस ने शव के पॉकेट से मिले मोबाइल से बुधवार शाम 6 बजे परिजनों को इस घटना की जानकारी दी।जिसमे बताया गया कि उसके सर व आँखों पर चोटों के निशान के साथ ही कान से खून निकला हुआ है। जबकि उसने बुधवार की शाम 4 बजे तक परिवार में बात करके घर लौटने की सूचना दी थी। जानकारी पाते ही घर मे उठी चीखों से माहौल गमगीन हो गया। मृतक व्यक्ति ही परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। जिसके पीछे पत्नी पूनम व तीन अविवाहित पुत्रियों मनीषा, संजना, निशा व पुत्र अनूप के परवरिश का भार था। परिजनों ने बताया कि उनका निजी किसी से भी दुश्मनी नही है। वही ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सरल स्वभाव व मिलनसार प्रवृति का व्यक्ति थे। सोशल मीडिया के जरिये प्राप्त फोटो की स्थिति से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजन मृतक का शव को लेने के लिए रवाना हो गए थे।







0 Comments