Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में करीब दो सौ जोड़ो ने थामा एक दूजे का हाथ

विधि विधान से सम्पन्न हुई शादी की सारे रश्में,

एक तरफ हो रहा था वैदिक मंत्रोच्चार तो दूसरी तरफ पढ़ाया जा रहा था निकाह,

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)

विवाह को जीवन के एक खुशी के अवसर के रूप में देखा जाता है। लेकिन गरीब परिवारों के लिए खुशी का यह अवसर एक बड़े आर्थिक बोझ के साथ आता है। लोग कई साल पहले से ही बेटी के विवाह की तैयारियां शुरू कर देते हैं। कई बार लोगों को बेटी की शादी में होने वाले खर्चे को पूरा करने के लिए अपनी जमीनें तक बेचनी पड़ जाती है या फिर महाजनों से भारी-भरकर ब्याज दरों पर कर्ज लेना पड़ता है। शादी में होने वाले खर्चे की वजह से कई आर्थिक रूप से गरीब और पिछड़े समाज में आज भी बेटियों को एक बोझ के रूप में देखा जाता है। इसी आर्थिक समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर 2017 को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से गरीब और अति पिछड़े परिवार की बेटियों के विवाह हेतु सरकार “सामूहिक विवाह कार्यक्रम” का आयोजन करती है। इस विवाह आयोजन में सरकार प्रत्येक जोड़े पर ₹51,000 खर्च करती है। इसमें विवाहित कन्या के बैंक खाते में ₹35000, गृहस्थी के समान जैसे-पायल, बर्तन, कपड़े आदि के लिए ₹10000 तथा विवाह के आयोजन और भोजन पर ₹6000 व्यय किया जाता है।

इसी क्रम में कप्तानगंज ब्लाक परिसर में भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग ने जिला स्तरीय आयोजन करके जनपद के सभी ब्लाकों से आये करीब दो सौ जोड़ों का विवाह वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराए। इस मौके पर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग अतुल सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रमुख संघ अध्यक्ष कुशीनगर और स्थानीय ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह ने अखण्ड ज्योति दिप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा नव वर-वधू को आशीर्वाद दिया। विवाह उत्सव में गोरखपुर से आये पुरोहित कृष्णानंद त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण करके वैवाहिक रस्मों को पूर्ण कराया। विवाह के दौरान वरमाला तथा सात फेरे की रस्में भी पूरी की गई। आयोजन समिति ने आगन्तुक अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया तथा उन्होंने अपने अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े के लिए दस हजार रुपये का दहेज का सामान, 35 हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजने तथा प्रत्येक जोड़े के परिजनों के लिए खाने का भोजन पर छह हजार रुपये खर्च किया गया था। सामूहिक विवाह उत्सव में हिन्दू और मुस्लिम वर्ग के नव दम्पति को देखने के लिए स्थानीय क्षेत्र के अलावा जनपद के अन्यत्र क्षेत्रो से भी अनेको लोग आये हुवे थे। इस मौके पर मौजूद लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर सरकारी तंत्र के अलावा अनेक लोगों ने पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी भी की। सभा का संचालन शिरोमणि दुबे ने किया।

कार्यक्रम के दौरान विपिन पाण्डेय (जिला समाज कल्याण अधिकारी), प्रवीण कुमार शुक्ल (बीडीओ कप्तानगंज), श्यामसुंदर तिवारी और शफी आलम (एडीओ समाज कल्याण), दीपलाल भारती (नौरंगिया पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), रुद्र प्रताप सिंह, राजू अग्रहरी, विनोद गोविंद राव, आनन्द मिश्रा, मुकेश सिंह, अजय खेतान, विनोद कुमार और दिनेश सिंह सहित अनेको संभ्रांत नागरिक आदि भी मौजूद रहे।









Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर