Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हर्षोल्लास के साथ किया गया छितौनी प्रीमियर लीग-2 प्रतियोगिता का शुभारंभ

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)

अण्डर-21 छितौनी प्रीमियर लीग-2 का शुभारम्भ गुरुवार को धुमधाम से किया गया। जिसमें नगर पंचायत छितौनी के स्वामी विवेकानन्द नगर व बुलहवापुरी नगर के बीच खेला गया। इस दौरान मुख्यातिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व चेयरमैन डा०निलेश मिश्रा, वशिष्ठ अतिथि छितौनी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने गुब्बारा व कबुत्तर पक्षी उडाकर तथा फीता काटकर शुभारम्भ किया। जिस दौरान सभी खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।

शुभारम्भ से पहले स्वामी विवेकानन्द के कप्तान मुन्ना चौधरी व बुलहवापुरी के कप्तान रवि शंकर गुप्ता के बीच टांस में स्वामी विवेकानन्द टीम के कप्तान मुन्ना चौधरी ने टांस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया‌। जिनका निर्णय सही साबित हुई। एक विकेट खोकर 213 रन बनाये। जिसमें ओपनर आदित्यराज कंचन ने 32 गेंद पर 61 रन तो वही कप्तान मुन्ना चौधरी ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर 24 गेंद में 78 रन बनाये। जिसके जबाब में बुलहवापुरी के खिलाड़ी 156 रन बनाकर 13 ओवर में आउट हो गयी। जो स्वामी विवेकानन्द टीम ने पहला चरण का पहला लीग मैच 58 रन से जीत गया। स्वामी विवेकानन्द टीम के कप्तान मुन्ना चौधरी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इससे पूर्व आयोजक पूर्व जिला मंत्री भाजपा आनन्द कुशवाहा ने मुख्यातिथि डा० नीलेश मिश्र, प्रधानाचार्य श्री कुमार, श्री विनित को बैच लगाकर व टोपी पहनाकर स्वागत किया‌‌। सम्बोधन के दौरान मुख्यातिथि डा० मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में शारीरिक व मानसिक विकास को लेकर घर गांव व शहर में आयोजन होना चाहिये। जिससे मोबाइल दुनिया की तरफ जा रहे नवयूवक खेल की ओर पहुचकर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें।

इस दौरान आक्सफोर्ड चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबन्धक व पूर्व क्रिकेटर अमित गिरी, पूर्व क्रिकेटर राज कुमार गोंड, सुमन्त मल्ल, रमायण सिंह, सुदीप राय, विनोद राय और भाजपा नेता सुबाष रौनियार आदि समेत सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।









Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत