Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दुष्कर्म के बाद लड़की को दो मंजिला छत से दे दिया धक्का

मथुरा (उ०प्र०)



मथुरा के थाना जैंत के अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी के साथ रात मे हुई एक घटना में गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

उक्त थानाक्षेत्र के निवासी पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार देर रात करीब दो बजे अपने घर पहुंचा। घर पर 16 साल की बेटी को न देखकर वह परेशान हो गया। उसने परिवार के साथ बेटी की तलाश किया पर कहीं पता नही चलने पर यूपी डायल-112 को फोन कर सूचना दे दी। सूचना पर शुक्रवार के सुबह करीब चार बजे पीआरवी कर्मी गांव पहुंच गए। सीढ़ियों पर ऊपर जाते समय किसी के छत से गिरने की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो किशोरी छत से गिरी पड़ी थी। दुष्कर्म के बाद उसे छत से धक्का देकर फेंका गया था। गंभीर रूप से घायल किशोरी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां से एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, सीओ सदर प्रवीन कुमार मलिक ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। वहीं हॉस्पिटल पहुंच कर पुलिस अधिकारियों ने बालिका का हालचाल जाना। इस मामले में किशोरी के पिता ने अनिल निवासी खानपुर, बुलंदशहर व उसकी बहन, बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उसके बहन व बहनोई यहां किराये पर रहते हैं। युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद अपनी बहन के सहयोग से बेटी को धक्का मारकर गिरा दिया है।

एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म, जान से मारने का प्रयास व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर