खड्डा नगर पंचायत के आंदोलित सभासदों के नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन आज दूसरे दिन आमरण अनशन में तब्दील हो गया। सभासदों ने प्रशासन को चेताया कि जब तक हमारी मांगे पुरी नहीं हो जाती तब तक ये धरना/आमरण अनशन जारी रहेगा। आमरण अनशन पर भाजपा के चुने हुए सभासद भगवती शरण पाण्डेय और शासन द्वारा नामित सभासद मधोक गुप्ता बैठे हुए हैं।
शासन की तरफ से अनशनकारियों से वार्ता करने मौके पर पहुंचे तहसीलदार खड्डा एवं उप तहसीलदार पहुचे थे, लेकिन आंदोलित सभासद दोषी चेयरमैन रुखसाना लारी, उनके पुत्र नासिर लारी व अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा सहित सभी दोषियों पर कार्यवाही होने तक अड़े रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभासद भगवती पाण्डेय ने कहा कि नगर के लूट में शामिल सभी लोगों पर जब तक कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक हम अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे, चाहे हमारी जान ही क्यों न चली जाए।
कार्यक्रम को सभासद विनोद यादव,संतोष तिवारी व पशुपतिनाथ रौनियार ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरचंद मद्धेशिया, कैलाश भारती, संजय गुप्त, अनिल गुप्त, शिवशंकर गुप्ता, पिंटू यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
0 Comments